Helpline +919415567039 || la.up@smarthindustan.news

Updated Mon, 17 May 2021 11:35 PM

सीएम योगी ने ललितपुर में बंडई बांध परियोजना का किया लोकार्पण, बोले- विकास की नई ऊंचाई पर पहुंचेगा बुंदेलखंड

झांसी, जेएनएन। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार से बुंदेलखंड के दो दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान वह कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। सुबह उन्होंने जालौन जिले के कुठौंध ब्लाक के लाड़पुर गांव में निर्माणाधीन बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का जायजा लिया और अब तक की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने निर्माण कार्य में और तेजी लाने के निर्देश दिए है। जालौन के बाद वह ललितपुर पहुंचे हैं। सीएम योगी यहां बांध परियोजना का लोकार्पण किया। इस दौरान सीएम योगी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सड़कों का जाल बिछाने के साथ अब ललितपुर को एयरपोर्ट की सुविधा भी देने जा रहे हैं। अब ललितपुर के लोग दिल्ली एक घंटे में पहुंच जाएंगे। सरकार अब यहां मेडिकल कॉलेज भी देने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जनता का हौंसला बुंदेलखंड को विकास के नई ऊंचाई पर पहुंचाएगा। उन्होंने कहा कि ललितपुर खुशहाल जिलों में शुमार है। जब यहां विकास परियोजनाएं आएंगी तो यह खुशहाली और भी कई गुना बढ़ जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने तय किया है कि 2022 तक हर परिवार एक-एक घर उपलब्ध कराएंगे। बिजली कनेक्शन देंगे और हर व्यक्ति का स्वास्थ्य बीमा होगा। उन्होंने कहा कि यह कार्य पहले भी हो सकते थे। कांग्रेस ने देश 55 वर्षों तक राज किया, लेकिन गरीब और गांव उसके एजेंडे में कभी नहीं रहे।

बूथ स्तर पर संगठन का ढाँचा तैयार करें पदाधिकारी : रोहित चौधरी

झाँसी : सोमवार को शहर कौंग्रेस कमिटि कार्यालय में अखिल भारतीय कौंग्रेस कमिटि के सचिव व बुन्देलखण्ड प्रभारी रोहित चौधरी के मुख्य आतिथ्य एवं योगेश दीक्षित, उपाध्यक्ष प्रदेश कौंग्रेस कमिटि, राहुल राय प्रदेश महासचिव उप्र कौंग्रेस कमिटि के विशिष्ट आतिथ्य व शहर अध्यक्ष अरविन्द वशिष्ठ की अध्यक्षता में संगठन सर्जन अभियान की समीक्षा की गयी। इसमें बूथ स्तर पर संगठन का ढाँचा तैयार करने को कहा गया। अपने सम्बोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि आने वाले दिनों में सभी ़िजला एवं शहर कमिटि को ब्लॉक और वॉर्ड में बूथ स्तर पर संगठन तैयार करना है। इसके साथ ही पदाधिकारियों की नियुक्ति करनी है। प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश दीक्षित ने कहा कि सभी एकजुट होकर पार्टी को मजबूत बनाएं। शहर कौंग्रेस अध्यक्ष अरविन्द वशिष्ठ ने कहा कि कमिटि संगठन सर्जन अभियान के तहत प्रत्येक वॉर्ड में वॉर्ड अध्यक्ष की नियुक्ति कर रही है व बूथ स्तर पर कमिटि गठित की जा रही हैं। सभी अपने वॉर्ड मजबूत करें। इसके साथ ही राहुल रिछारिया, चन्द्रशेखर तिवारी, राजेन्द्र शर्मा, रामप्रकाश अग्रवाल, अनिल बट्टा, डॉ. सुनील तिवारी, मनीराम कुशवाहा, प्रभा पाल ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। संचालन उपाध्यक्ष राजेन्द्र रेजा तथा आभार कोषाध्यक्ष भरत राय ने व्यक्त किया। इस अवसर पर बृजेन्द्र राय, देवी सिंह कुशवाहा, किश्वर जहाँ सिद्दीकी, डॉ. विजय भारद्वाज, शम्भू सेन, शमीम शेख, ओम प्रकाश राय, शफीक अहमद मुन्ना, पूरन मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

एक संक्रमित की मौत, 349 नए मरीज मिले

लखीमपुर: पिछले 24 घंटे में कोरोना के आंकड़ों में गिरावट दर्ज की गई है। जिलेभर में एक संक्रमित व्यक्ति की मौत हुई है तो वहीं कुल 349 नए मरीज सामने आए हैं। इनमें शहर व आसपास के गांव में रहने वाले 221 मरीज शामिल हैं। डीएम शैलेंद्र सिंह ने बताया कि लखनऊ लैब से कुल 638 रिपोर्ट आई। जिसमें 216 पॉजिटिव हैं। अन्य लैब व एंटीजन से 133 पॉजिटिव मिले हैं। सबसे ज्यादा पूरे लखीमपुर ब्लॉक में 221 मरीज पाए गए हैं। नकहा, फूलबेहड़ में तीन-तीन, ईसानगर में 24, धौरहरा में आठ, निघासन में एक, रमियाबेहड़ में 15, बांकेगंज में आठ, पसगवां में 18, मितौली में एक, कुंभी में 15, पलिया में 17, बिजुआ 11, बेहजम व मोहम्मदी में दो-दो मरीज मिले हैं। इन्हें मिलाकर जिले में कुल एक्टिव केस 4291 हो गए हैं। अब तक कोरोना की वजह से 122 लोगों की मौत हो चुकी है।